ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म शूटिंग के दौरान घायल

अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग में एक्शन सीन करते वक्त लगी चोट
बिग बी की पसली का कार्टिलेज टूट गया, दाईं तरफ के रिब केज का मसल फट गया

हैदराबाद । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। अमिताभ बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ बच्चन की पसली का कार्टिलेज टूट गया है और दाईं तरफ के रिब केज का मसल फट गया है। घटना के बाद फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है। अमिताभ बच्चन एक एक्शन सीन के दौरान घायल हुए। उन्होंने हेल्थ अपडेट अपने ब्लॉग में शेयर किया है। बिग बी को ठीक होने में कई हफ्ते लग जाएंगे। हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन का सीटी स्कैन कराया और फिर फ्लाइट से उन्हें वापस घर लाया गया।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि और इसे बताया जाना चाहिए, छिपाने का कोई मतलब नहीं। हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन शूट करते हुए मैं जख्मी हो गया। पसलियों में चोट आई और दाईं तरफ की मांसपेशियां फट गईं। शूट कैंसिल किया गया। बिग बी ने बताया कि यह बहुत दर्दनाक था। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि हैदराबाद में एआईजी हॉस्पीटल के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन करवाया और फिर फ्लाइट लेकर वापस घर आ गया। स्ट्रैपिंग की गई है और आराम करने की सलाह दी है। हां, बहुत दर्द हो रहा है। हर एक मूवमेंट पर, सांस लेने में भी।

बिग बी ने लिखा कि डॉक्टर बता रहे हैं कि थोड़ा नॉर्मल होने में भी कुछ हफ्ते लग जाएंगे, दर्द के लिए कुछ दवाएं भी चल रही हैं। इसलिए थोड़ी राहत आने तक जो भी काम किया जाना था वो सब अभी के लिए रुक गया है और कैंसिल कर दिया गया है। बिग बी ने लिखा कि अभी मैं जलसा में आराम कर रहा हूं और जरूरी कामों के लिए थोड़ा बहुत मूवमेंट कर पा रहा हूं, लेकिन हां, आराम ही कर रहा हूं और आमतौर पर लेटा ही रहता हूं।

Related Articles

Back to top button