ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

 दो दिन पहले ही खोला था कॉल सेंटर 500 विदेशियों को ऐसे ठगा

गाजियाबाद । गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने  ज्ञानखंड-2 में ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया जहां से विदेशी लोगों को ठगा जा रहा था। सेंटर को 10वीं पास शातिर विजय तलवार चला रहा था।  पुलिस ने कॉल सेंटर से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी 10वीं-12वीं पास हैं। इन्होंने अंग्रेजी बोलने का कोर्स कर रखा है। ठगी के लिए कॉल करते समय खुद को कंप्यूटर का एक्सपर्ट बताते हैं। विजय तलवार ने पुलिस को बताया कि वह ठगी का यह धंधा लंबे समय से चला रहा है। लोगों के खाते साफ करने के हथकंडे उसने अपने साथी पीयूष गुप्ता से सीखे थे। इसके बाद खुद का गिरोह बना लिया और कॉल सेंटर खोलकर ठगी करने लगा। वह नोएडा और दिल्ली में कॉल सेंटर चला चुका है। एडीसीपी अपराध विवेक यादव ने बताया कि विजय और उसके साथी दो साल से ठगी कर रहे हैं। अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस सहित कई देश के लोगों के साथ ठगी की गई है।

 

Related Articles

Back to top button