ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

तमिलनाडु में जहरीली शराब से मृतक संख्या बढ़कर 21 जांच के आदेश मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस

तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्या बढ़कर अब 21 हो गई है। मामले की जांच CBCID को सौंप दी गई है। जहरीली शराब पीने से विल्लपुरम में मृतकों की संख्या 16 और चेंगलपट्टू जिले के मदुरन्थकम में 5 हो चुकी है। इस प्रकार अब तक दो अलग-अलग स्थानों पर जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले में अवैध शराब बनाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को मामले की जांच सीबी-सीआइडी को सौंप दी गई। विल्लपुरम पुलिस के अनुसार, तिदीवनम सरकारी अस्पताल में भर्ती विल्लपुरम के मरक्कनम निवासी सरवनन (58) और विल्लपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती राजावेल (49) की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

पुडुचेरी-तिदीवनम मार्ग को बंद किया

आक्रोशित स्वजन ने राज्य में नकली शराब की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए पुडुचेरी-तिदीवनम मार्ग को बंद कर दिया। विपक्ष के नेता एवं अन्नाद्रमुक के महासचिव के.पलानीस्वामी ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

सीएम से इस्‍तीफे की मांग

जहरीली शराब से मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उधर एनएचआरसी ने कहा कि राज्य सरकार नकली शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने में असफल साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button