ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना। जनता का पैसा बर्बाद कर रही है विकास यात्रा के नाम पर प्रदेश सरकार- राठौर।

मुरैना - आज मध्यप्रदेश मे चल रही विकास यात्रा को जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुये पिछड़ा वर्ग के नेता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्येक विधानसभा में विकास यात्रा के रूप में निकाली जा रही यात्रा जनता को भाजपा के कार्यकर्ताओं की असलियत बताने का कार्य कर रही है जो कार्यकर्ता 10 - 15 साल पहले स्कूटर पर चलते थे और जिनकी कुल सम्पति दो तीन लाख हुआ करती थी वो भाजपाई आज बड़ी बड़ी महंगी गाड़ियों में काफिलों के साथ जनता के बीच उन्हीं टूटी-फूटी पुरानी सड़कों के माध्यम से पहुंच रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बनाकर प्रदेशवासियों को समर्पित की थी इसलिए जनता भाजपा के नेताओं के होते विकास को देखकर आक्रोशित है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, जनता बीजेपी के नेताओं को गांव से वापस भेज रही है जनता के बीच फूटे आक्रोश को कम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह झूठ का पिटारा लेकर जनता के बीच झूठी घोषणाओं की मशीनरी चालू करके झूठ फैलाने का कार्य कर रहे हैं और झूठी घोषणाओं के माध्यम से फिर एक बार मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश करने का कुंठित प्रयास कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता यह भली-भांति समझ चुकी है कि जिस विकास यात्रा के नाम पर प्रदेश के मुखिया मान. शिवराज सिंह चौहान जी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मान. बी. डी. शर्मा जी सहित भाजपा के दिग्गज नेता सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और जनता के टैक्स से आए हुए पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं आने वाले समय में जनता भारतीय जनता पार्टी के एक-एक प्रत्याशी को बुरी तरह से हराने के लिए मन बना चुकी है जिससे भयभीत होकर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख नई रणनीति पर कार्य कर रहे हैं और प्रत्येक विधानसभा से कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए नेताओं को वोट कटवा प्रत्याशी बनाने के लिए दल बदल का खेल करा रहे है लेकिन प्रदेश की जनता इस बार मन बना चुकी है, झूठी और बेईमान सरकार से निजात पाने के लिए पूरे प्रदेश में भारी संख्या में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को समर्थन देकर माननीय कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाएगी और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार बेरोजगारी महिलाओं पर हो रहे शोषण अत्याचार और मिलावट खोरी से निजात पाऐगी और कर्जे में लदे हुए प्रदेश को संजीवनी देने का कार्य करेगी जिला कांग्रेस कमेठी पिछड़ा वर्ग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री राजेश राठौर ने आगे कहा कि जिस मुरैना से भारतीय जनता पार्टी के देश और प्रदेश सरकार मे कई मंत्री और दिग्गज नेता हैं बाबजूद इसके कई बार मंचों से घोषणाये होने के उपरांत भी आज तक शक्कर करखाना चालू नहीं हुआ, मेडिकल कॉलेज नहीं मिला, ट्रैफिक से निज़ात पाने के लिये रिंग रोड नहीं बना, मुरैना में अपार सम्भावना होने के बाबजूद पर्यटन हेतु विकसित नहीं किया गया बल्कि सरकारी संपदाओं बस स्टैण्ड और अन्य वेश कीमती जगहों को बेचकर अपना विकास करने का कार्य किया गया जिसका जवाब आने वाले समय मे मुरैना जिले की जनता इन्हे देकर घर बैठाने का कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button