ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

कलयुगी मां ने जन्म के 4 दिन बाद ही 3 लाख में बेचा अपना बच्चा

तिरुवनंतपुरम । केरल पुलिस ने तीन लाख रुपये में अपने बच्चे को बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को तिरुवनंतपुरम में एक दंपति को तीन लाख रुपये में बेच दिया था, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया है।दरअसल, बच्चे को बेचे जाने के बारे में जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने थंपन्नूर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को उसका बच्चे बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बच्चा बेचे जाने की यह घटना 21 अप्रैल को सामने आई थी।पुलिस ने बताया कि कांजीरामकुलम की 36 वर्षीय एक महिला को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला ने जन्म के चार दिन बाद बच्चे को शहर के एक दंपति को तीन लाख रुपये में बेच दिया था। फिलहाल जिला बाल कल्याण समिति को बच्चे की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। बच्चे का जन्म अप्रैल के पहले सप्ताह में हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button