ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

शादी के तीन महीने बाद फंदे से लटकी मिली महिला की लाश

सुस्ता में एक महिला का शव ससुराल में पंखे के फंदे से लटका मिला। मायकेवालों ने दहेज के लिए पति समेत ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन को हिरासत में ले लिया है।

सुस्ता की प्रियंका कुमारी (22 साल) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रियंका की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके वालों ने पति समेत ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर समेत तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव मायके वालों को सौंप दिया गया है। हिरासत में लिए गए पति समेत अन्य से पूछताछ चल रही है।

आवेदन में पातेपुर नौवाचक की रेणु देवी ने कहा कि पिछले साल 30 नवंबर को प्रियंका की शादी पातेपुर हबीबपुर के पिंटू कुमार से हुई थी। प्रियंका सुस्ता में पति समेत ससुरालवालों के साथ रह रही थी।

पांच लाख नकद और बाइक मांगने का आरोप

आरोप है कि शादी के बाद से पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। इसके कारण बराबर प्रियंका के साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच वह मायके आ गई। फिर पिंटू ससुराल आए और प्रियंका को साथ ले गए।

27 फरवरी की रात दो बजे ससुर और उनकी बेटी ने बताया कि प्रियंका की मौत हो गई है। जानकारी के बाद मंगलवार की सुबह मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे।

इधर, निजी कंपनी में काम करने वाले प्रियंका के पति पिंटू ने पुलिस को बताया कि वह पटना गए हुए थे। पटना से जब घर पहुंचे तो एक कमरे में बहन पढ़ रही थी। प्रियंका भी दूसरे कमरे में पढ़ रही थी। किचन में गया तो देखा की खाना नहीं बना था। इसके बाद बाहर से खाना लाने के लिए निकले।

पति बोला-फंदे पर झूल गई प्रियंका

बहन और पत्नी के लिए एगरॉल खरीदा। फिर घर लौट गया। बहन को एगरॉल दिया। पत्नी के कमरे पर गया तो दरवाजा बंद था। खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बगल से झांककर देखा तो प्रियंका कमरे में पंखे से झूल रही थी।

घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे। लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। सूचना पर सदर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को उतारकर पोस्टमार्टम में भेजा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

Related Articles

Back to top button