ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

फिर आया मुंबई पर आतंकी हमला का धमकी भरा फोन, पुलिस अलर्ट 

मुंबई। पिछले कुछ महीनों से लगातार मुंबई पर आतंकी हमला का फोन कॉल आ रहा है. एक बार फिर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन आया है। खबर है कि एक अनजान शख्स ने अगले 10 मिनट में मुंबई के कुर्ला इलाके में बम ब्लास्ट होने की बात कहकर फोन काट दिया. इस धमकी भरे फोन कॉल से मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक और धमकी भरा फोन कॉल आया है. फोन करने वाले ने कहा कि अगले 10 मिनट में कुर्ला इलाके में बम धमाका होने वाला है और यह कहकर उसने फोन काट दिया। इस फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई और हर जगह तलाशी अभियान शुरू कर दी। फ़िलहाल पुलिस जांच में कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया। अब पुलिस फोन करने वाले की तलाश कर रही है। उधर उक्त अनजान शख्स ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। बहरहाल पिछले कुछ महीनों से मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम पर इस तरह के फोन बार-बार आ रहे हैं जो चिंता का सबब बनता जा रहा है.

Related Articles

Back to top button