ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता।

राजकोट। गुजरात के राजकोट में रविवार को भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 नापी गई है. बता दें कि शनिवार देर रात को जापान और रविवार अल सुबह अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसी बीच राजकोट में भी भूकंप आया. हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.जमीन में 10 किमी अंदर था केंद्रसमाचार के मुताबिक गुजरात के राजकोट में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. यह रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप था. एएनआई के अनुसार राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र जमीन में करीब 10 किमी नीचे था.अफगानिस्तान में भी आया 4.3 तीव्रता का भूकंपबता दें कि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी रविवार को भूकंप के झटके महसूस हुए. यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 नापी गई है. यह भूकंप अल सुबह 2.14 बजे आया. एमसीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र 180 किमी नीचे बताया गया है.जापान में पांच दिन में दूसरी बार भूकंपइसके अलावा जापान में भी शनिवार रात को भूकंप आया. जापान के होक्काइडो इलाके में धरती डोलने लगी. यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. बताया गया है कि यहां पांच दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button