ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

भाटापारा में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत, 20 घायल

छत्तीसगढ़ : भाटापारा के ग्राम खमरिया के पास ट्रक और पिकअप मालवाहक की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई । सड़के हादसे में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं।  घायलों को भाटापारा व बलौदा बाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है।भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का मामला है।

एसआई संजीव सिंह राजपूत ने बताया कि घटना में दबे हुए घायलों व मृतकों को बाहर निकालने का कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या की सही जानकारी में समय लगेगा लेकिन बलौदा बाजार एस पी दीपक झा ने 11 मृतकों की पुष्टि की है।  भाटापारा के ग्राम खिलोरा में मृतकों का शव पहुंच गया है।

ग्रामीणों ने शव को वाहन से उतारने से मना कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। लोग शासकीय मुआवजा के अलावा प्रत्येक मृतक परिवार को 50 लाख रुपये देने की मांग कर रहे हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश में 50 लाख दे सकते हैं, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नही दे सकते ? सूचना पर पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील माहेश्वरी, भाटापारा बीेजेपी विधायक शिवरतन शर्मा  ग्राम खिलोरा पहुंचे। मृतकों के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ढांढस बंधा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये व घायलों के परिवार को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने मुख्यमंत्री के घोषणा को ग्रामीणों के समक्ष रखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को गाड़ी से उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button