ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

सतना। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सतना दौरा, मैहर में किए दर्शन।

सतना। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की दोपहर मैहर पहुंचेे। उनके साथ मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रहे। राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्‍यमंत्री मां शारदा के दर्शन किए। नेता द्वय ने मां शारदा की आरती उतारी। मंदिर परिसर में कन्या पूजन के बाद भंडारा में शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पूजा के समय आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। पूरे मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। इसकेे बाद सर्किट हाउस के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रवाना हो गए। केन्द्रीय गृह मंत्री सतना में आयोजित शबरी महोत्‍सव में शामिल होंगे। वे सतना दौरा के दौरान मेडिकल कालेज की सौगात देंगे। सतना मेडिकल कालेज की सौगात मिलने के बाद रोगियों को दिक्‍कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोगियों को समुचित स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध हो सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button