ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भाजपा में शामिल हुए आप पार्षद पवन सहरावत

सहरावत ने कहा- एमसीडी हाउस में हंगामा करने के लिए दबाव डाला गया

नई ‎दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पवन सहरावत शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। सहरावत बवाना वार्ड के पार्षद हैं। स्थायी समिति के चुनाव से कुछ मिनट पहले यह घोषणा की गई। भाजपा में शामिल होने के बाद सहरावत ने आरोप लगाया कि उन पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस में हंगामा करने का दबाव डाला गया। उन्होंने कहा कि आप की राजनीति से उनका दम घुट रहा है। शहर को नया मेयर मिलने के एक दिन बाद आप और भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। बुधवार रात से नौवीं बार एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित की गई और रातभर हंगामा होता रहा। स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर हो रहे हंगामे और नारेबाजी के चलते दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) हाउस की कार्यवाही गुरुवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। आप और भाजपा के कई सदस्यों ने बुधवार रात एमसीडी हाउस के कक्ष में एक-दूसरे पर मारपीट और प्लास्टिक की बोतलें फेंकी थीं। शैली ओबेरॉय बुधवार को दिल्ली की मेयर चुनी गईं। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने स्टैंडिंग कमेटी की वोटिंग में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत दी। भाजपा ने मोबाइल के इस्तेमाल का विरोध करते हुए कहा कि इससे मतपत्र की गोपनीयता भंग होगी। सदन में हंगामे के बीच वोटिंग जारी रही। हालांकि, 47वें वोट के बाद मतदान ठप हो गया।

Related Articles

Back to top button