ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अनजान व्य​क्ति से न करें इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती, पहुंचा सकता है नुकसान

ग्वालियर ।   पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी के निर्देश में पूरे जिले में साइबर जागरूकता अ​भियान चलाया जा रहा है। अ​भियान की श्रृंखला को आगे ले जाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के विद्या​र्थियों को जागरूक किया। लगभग 200 विद्या​र्थियों को संबो​धित करते हुए उन्होंने आज के समय में साइबर फ्राड के लिए अपनाए जा रहे तरीकों और उनसे बचाव के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने विद्या​र्थियों से कहा कि अब हम पूरी तरह से तकनीक की मुठ्ठी में हैं। छोटी से बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें तकनीक की तरफ देखना पड़ता है, लेकिन इस बीच हमें सावधान रहने की जरूरत है। न जाने साइबर आपराधी आपको ठगने के लिए किस रूप में आ जाए। वर्तमान में सभी इंटरनेट मीडिया के किसी न किसी प्लेटफार्म पर हैं। यहां अपनी हर गतिवि​धि को शेयर करते हैं। यह ​िस्थति ठीक नहीं है, हो सकता है आप और आपके परिवार पर साइबर अपराधी की नजर हो। इसलिए आप सचेते रहें। हर गतिवि​धि को इंटरनेट मीडिया पर शेयर न करें। किसी अनजान व्य​क्ति को दोस्त बनाकर उससे बात न करें। यदि कोई लिंक आपके पास किसी न किसी माध्यम से आई है तो उसे नजरअंदाज करें। उन्होने कहा कि किसी भी लॉटरी निकलने या फ्री गिफ्ट के चक्कर में नही पड़ना चाहिए। एटीएम या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए और अपना पिन नंबर या ओटीपी किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें। इस मौके पर उन्होंने विद्या​र्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

Related Articles

Back to top button