ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

गांजा व हेरोइन तस्करी करते 4 लोग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा तथा हेरोइन बरामद हुई। आरोपितों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके शुक्रवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल टीम ने सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ला स्थित गंदा नाल पुली के पास की गई नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 85 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रानिक कंडा, 50 ट्रांसपेरेंट पाउच तथा 7 हजरा रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना सलेम टाबरी में केस दर्ज किया गया। एएसाआई अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान पीरू बंदा मोहल्ला की गली नंबर 7 निवासी गगनदीप सिंह गिल के रूप में हुई।

थाना साहनेवाल पुलिस ने गांव कनेच स्थित रेलवे फाटक के पास की गई नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई शिव कृपाल सिंह ने बताया कि उनकी पहचान विश्वकर्मा नगर की गली नंबर 4 निवासी सुरजीत सिंह तथा साहनेवाल के पुराना बाजार स्थित पक्का दरवाजा निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने मन्ना सिंह नगर के पार्क मेन रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एएसआई सीता राम ने बताया कि उसकी पहचान छावनी मोहल्ला स्थित फुलां वाली गली निवासी करण मेहरा के रूप में हुई।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने ढंडारी पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार 4 लोगों को 22 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि उनकी पहचान ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी गली नंबर 1 निवासी मुनीश कुमार, प्रदीप कुमार, हरगोबिंद नगर की गली नंबर 7 निवासी सन्नी कुमार तथा न्यू मोती नगर निवासी राहुल के रूप में हुई।

 

Related Articles

Back to top button