ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

बेटी संग करीना कपूर के घर पहुंचीं आलिया भट्ट सामने आई बेबी राहा की पहली झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते साल अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही आज तक आलिया और रणबीर ने राहा की झलक नहीं दिखाई है। उन्होंने शुरू से ही राहा के लिए नो फोटो पाॅलिसी रखी है। लेकिन हाल ही में आलिया भट्ट को करीना कपूर के घर स्पॉट किया गया। जहां वे अपनी राहा के साथ दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैमरे में कैद किया, जिसमें राहा की झलक देखने को मिली है। हालांकि वीडियो राहा के फेस पर इमोजी लगा दिया गया, जिससे साफ नहीं दिख पाया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बेटी राहा के साथ नजर आईं आलिया भट्ट

इस दौरान आलिया व्हाइट वन पीस पहने दिखाई दीं। उन्होंने राहा को अपनी गोद में ले रखा था। सीने से चिपका कर अपनी बेटी राहा के साथ आलिया को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। आलिया और रणबीर ने पैपराजी से शुरू से ही काफी रिक्वेस्ट की है कि वे उनकी बेटी का फेस रिवील न करें, जिसका सभी पालन भी कर रहे हैं। पैपराजी के इस तरह राहा का फेस रिवील न करने पर फैंस काफी इंप्रेस हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर पैपराजी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अपने नाना के निधन के बाद आलिया भट्ट पहली बार बाहर स्पाॅट हुई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में आलिया गाड़ी से उतरकर बेटी को सीने से चिपकाए जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा आलिया राहा के साथ…काफी प्यारा वीडियो। वहीं एक और यूजर ने लिखा फाइनली राहा। एक अन्य ने लिखा पैपराजी ने सच में आलिया और रणबीर की प्राइवेसी का ध्यान रखा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में राहा के जन्म के बाद से ही आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी के फेस रिवील को लेकर काफी सख्ती रखी है। उन्होंने पैपराजी से कहा था पैरेंट्स होने के नाते हम नहीं चाहते कि हमारी बेटी का फेस सोशल मीडिया पर दिखाया जाए। हम चाहते हैं कि उसकी सामान्य परवरिश हो। वो खुद को दूसरे बच्चों जैसा ही समझे।

Related Articles

Back to top button