ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

कानून को ऐसी आसान भाषा में लिखा जाए, जो आम लोगों की समझ में आए : पीएम मोदी 

गुवाहाटी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के वसंत उत्सव ‘रोंगाली बिहू के पहले दिन एक दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे।  इस दौरान पीएम मोदी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। समारोह के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाईकोर्ट ने उस समय 75 साल पूरे कर लिए हैं जब हमारा देश भी आजादी के 75 साल पूरे करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक अनूठा हाईकोर्ट है, इसका सबसे अधिक अधिकार क्षेत्र है। हमारे यहां के कई कानूनी प्रावधान ब्रिटिश काल से चले आ रहे हैं। कई कानून हैं जो पूरी तरह से अप्रासंगिक हो चुके हैं। सरकार के स्तर पर हम इनकी निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने उनमें से 2,000 से अधिक को निरस्त कर रहे हैं और निरस्त कर चुके हैं। 40,000 से अधिक पुराने अनुपालन समाप्त कर दिए गए हैं और कई प्रावधानों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है, जिससे मामलों को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कानून के सरलीकरण को लेकर चल रहे प्रयासों पर कहा कि कानून को ऐसी आसान भाषा में लिखा जाना चाहिए, जो आम लोगों की समझ में आ सके।
गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हाईकोर्ट असम के अलावा अन्य राज्यों को नियंत्रित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। हमारे संविधान के निर्माण में बाबा साहेब की मुख्य भूमिका रही है। संविधान में समाए समानता और समरसता के मूल्य ही आधुनिक भारत की नींव हैं।

Related Articles

Back to top button