ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

चलती बस के चालक को आया हार्ट अटैक, कार को मारी टक्कर

फेज-4 स्थित मदनपुरा चौक पर सोमवार शाम करीब पांच बजे कालेज की बस अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों से जा टकराई। बस चालक ने फेज-5 की ओर से चंडीगढ़ की ओर जा रही चंडीगढ़ नंबर की कार को टक्कर मारी। हादसा बस चालक को अचानक हार्ट अटैक आने के कारण हुआ। गनीमत यह रही कि कार चालक को ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दोआबा कालेज की बस का चालक रोजाना की तरह बस में कालेज स्टाफ को लेकर मोहाली आ रहा था। मदनपुरा चौक के पास उसे केवल एक महिला स्टाफ को उतारना था। इसी बीच बस चालक को हाई अटैक आ गया। इससे बस अनियंत्रित होगई और चौक के पास से गुजर रही कार से जा टकराई। इससे कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के पहले ही हाथ हिलाकर लोगों को बस के आगे से हटने का इशारा कर रहा था चालक

चौक पर खड़े लोगों ने बताया कि बस चालक चौक पर आने से पहले ही अपना हाथ बस से निकाल कर लोगों को सड़क पर आगे से हटने के लिए कहता आ रहा था इसी बीच बस कार से टकरा गई। बस में सवार ज्योति शर्मा ने बताया कि उसे फेज चार से आगे उतरना था, लेकिन एकाएक बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे से कुछ ही देर पूर्व बस से उतरी किरणजीत कौर ने बताया कि बस से उतरने के कुछ ही देर बाद उसे ज्योति का फोन आया कि ड्राइवर को अटैक आ गया है और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

बस चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और चालक को लेकर अस्पताल गई। घटना के बाद मदनपुरा चौक पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चौक से हटा कर जाम में फंसी गाड़ियों को आगे बढ़ाया।

 

Related Articles

Back to top button