ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

बच्ची की मौत के बाद परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या करने की कोशिश

बच्चे की मौत के सदमे में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी लोगों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा थाना के पांडे बरवा निवासी टीपन महतो, उसकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और संगीता देवी ने जहर खाया है।

बेटी के इलाज के लिए मायके आई थी गीता

टीपन महतो की पत्नी दुखिया देवी ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी गीता की शादी कुंडली में हुई थी। उसकी एक तीन माह की बेटी थी। बेटी की तबीयत काफी खराब चल रही थी, लेकिन गीता के ससुराल वालों ने बच्ची का इलाज नहीं कराया। इसके लिए अपनी बेटी के इलाज के लिए गीता मायके आ गई और अपने पिता को बच्ची का इलाज कराने के लिए बोला।

सदमे को बर्दाश्‍त नहीं कर पाया परिवार

बच्ची का इलाज कराने के लिए उसके पिता और गीता उसे कोलकाता ले जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उसे वापस बरवाअड्डा लाया गया और उसके शव को दफन कर दिया गया। परिवार के लिए इस सदमे को बर्दाश्‍त कर पाना काफी मुश्‍किल रहा।

सिर्फ रोए जा रहा है परिवार

गांव वालों की मानें तो इन लोगों ने तीन दिन से कुछ खाया भी नहीं, सिर्फ रोए जा रहे थे। इसी बात को लेकर सोमवार की देर रात चारों ने मिलकर जहर खा लिया। टीपन महतो की पत्नी दुखिया देवी की स्थिति ठीक है मगर बाकी लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button