ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।

वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए, नक्सलियों द्वारा मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले किया गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नक्सली कितनी की संख्या में थे और घटनाक्रम को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button