ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

ग्वालियर। नाबालिग ने लगाई खूद को आग मौत

ग्वालियर में एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने घर में बने टॉयलेट में जाकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही नाबालिग चीखने लगी। आवाज सुनते ही पड़ोसी उसके घर पहुंचे, लेकिन टॉयलेट का दरवाजा अंदर से लॉक था। पड़ोसियों ने तत्काल टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर नाबालिग को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 12 फरवरी की है। नाबालिग की मौत की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। नाबालिग के शव को निगरानी में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार की सौंप दिया। यह है पूरा मामला ग्वालियर हजीरा थानाक्षेत्र इलाके के रामनगर लूट पुरा में रहने वाले सतेन्द्र सिंह की 14 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ने 12 फरवरी दोपहर 10 बजे के समय अपनी बुआ के घर में बने टॉयलेट में खुद को आग लगा ली। आग लगते बच्ची जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। बच्ची की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी घर पहुंचे, लेकिन घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पड़ोसी कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, लेकिन बच्ची कमरे में नहीं थी। जब टॉयलेट से बच्ची की आवाज सुनाई दी, इसके बाद पड़ोसियों ने टॉयलेट का दरवाजा भी तोड़कर बच्ची को घायल अवस्था में निकाला। अब तक बच्चे काफी बुरी तरह से जल चुकी थी। उसे तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची ने जब खुद को आग लगाई तो उसकी मां रानी बाजार राशन खरीदने गई हुई थी। बच्ची घर में अकेली सो रही थी, तो वह घर का ताला लगा कर चली गई थी। पता यह भी चला है कि बच्ची जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर थी। उसका इलाज चल रहा था। बच्ची अपनी रानी और बड़ी बहन के साथ अपनी बुआ के घर रामनगर लूट पुरा में रहती थी। मृतक बच्ची की बड़ी बहन साईं बाबा मंदिर के पास अपोलो हॉस्पिटल में केयरटेकर की नौकरी करती हैं। पिता सत्येंद्र सिंह गांव में ही रहते हैं। नाबालिग बच्ची के मामा के लड़के उपेंद्र ने बताया कि बच्ची का इलाज कराने के लिए अगले महीने आगरा जाने वाले थे। बच्ची की मां रानी जब भी बाजार जाया करती थीं, तो अक्सर घर का दरवाजा बंद करके जाया करती थी। हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का बताया कि मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button