ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुंबई। संजय राउत बोले शिवसेना के नाम-निशान के लिए दो हजार करोड़ का हुआ लेनदेन।

मुंबई. महाराष्ट्र में शिवसेना का नाम और निशान छीने जाने के बाद उद्धव गुट के प्रमुख नेता संजय राउत ने बीजेपी और शिंदे गुट पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से नाम और निशान छीनने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है. संजय राउत ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा षड़यंत्र था. इसमें वे (एकनाथ शिंदे) सफल हो गए हैं. लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली. उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. अपने बयान में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने इलेक्शन कमीशन की नीति और नीयत पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का नाम शिवसेना और निशान तीर-कमान छीन लिया गया है. इस षड़यंत्र को सफल बनाने के लिए करीब 2 हजार करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है. उन्होंने कहा कि इस घटना से देश का संविधान और लोकतंत्र को गहरी चोट पहुंची है. संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र कभी अमित शाह को गंभीरता से नहीं लेता. वह क्या कहते है और क्या करते हैं, इस पर क्या बोलना. जिनका विश्वास सत्य और न्याय को खरीदने में है उनके लिए क्या कहा जाए. राउत के मुताबिक नाम और निशान मामले में किसकी जीत हुई और किसकी हार, यह महाराष्ट्र की जनता जानती है. संजय राउत ने कहा कि हमने पेगासस पर सवाल उठाये थे, लेकिन कोर्ट ने क्लीन चिट दे दिया. यह सबको पता है. इजराइल की कंपनी को जो ठेका दिया है. ये EVM मशीन हैक करके चुनाव जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन बातों पर उन्हें जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह विधायक खरीदने के लिए 50- 50 करोड़ का दाम लगाते हैं. शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है. ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपए की लेनदेन हो चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button