ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

बारात को कार ने मारी भयानक टक्कर, दो की मौत, सीसीटीवी में कैद

महिसागर जिले के बालासिनोर का एक खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सड़क दुर्घटना की वजह से एक शादी समारोह में मातम छा गया। दरअसल, बुधवार की रात तेज रफ्तार कार ने बारात को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

टक्कर मारकर अपराधी हुए फरार

दरअसल, बालासिनोर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक से एक बारात गुजर रही थी। इसी दौरान वहां एक तेज रफ्तार में कार आ पहुंची। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बारात में मौजूग लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अमूमन 20 से ज्यादा लोग कार की चपेट में आ गए।

गौरतलब है कि टक्कर मारने के बाद कार में मौजद लोग (अपराधी) फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो लोगों की हुई मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद बालासिनोर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी चालक को पकड़ने में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button