ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 सुकमा में तीन इनामी नक्सलियों सहित 33 नक्सलियों ने ​किया आत्मसमर्पण

नई दिल्ली ।  वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तीन इनामी नक्सलियों सहित कुल 33 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर हिंसा छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में तीन माओवादी दिरदो मुदा, हिड़मा और वजाम हिड़मा शामिल हैं।  इन पर एक लाख रुपये का इनाम था।  सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले के डब्बामरका पुलिस शिविर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान 33 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।  आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से तीन नक्सलियों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली किस्टाराम क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button