ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

कब है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रंग पंचमी का पर्व खास माना जाता है रंग पंचमी का पर्व होली के पांचवें दिन यानी की चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंग और अबीर के साथ देवी देवता होली खेलते है।

यही वजह है कि इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है, इस साल रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रंग पंचमी के पर्व से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइए जानते है।

रंग पंचमी पर्व का मुहूर्त-
आपको बता दें कि इस साल रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को मनाया जाएगा। इसे होली का समापन भी कहा जाता है इस बार रंग पंचमी का आरंभ 11 मार्च की रात्रि 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। जिसका समापन 12 मार्च की रात्रि 10 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 12 मार्च को यह पर्व मनाना उत्तम रहेगा।

धार्मिक तौर पर रंग पंचमी को खास महत्व दिया जाता है यह पर्व होली की ही तरह मनाया जाता है इसमें लोग गुलाल और रंग उड़ाकर अपनी प्रसन्नता को बाटते है। इस दिन कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को भी गुलाल अर्पित किया जाता है और उनकी शोभा यात्राएं भी निकाली जाती है, इस दिन भी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बांटते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आकाश की ओर गुलाल और अबीर उड़ाने से चारों ओर सकारात्मकता आती है जिसका प्रभाव नमुष्य की सोच, व्यक्तित्व और उसके जीवन पर होता है।

Related Articles

Back to top button