ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गोरखनाथ घाट पर गहरी खाई में पलटा वाहन, चार की मौत

छिंदवाड़ा। महादेव मेला में जा रहा यात्रियों से भरा वाहन गोरखनाथ घाट की घाटी गुलाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 07 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जुन्‍नारदेव अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के समय पिकअप वाहन में बैतूल जिले के आठनेर के 25 से 30 लोग सवार थे, जो महादेव मेला देखने जा रहे थे। हादसा गोरखनाथ घाट पर हुआ, जो दमुआ से भूरा भगत जाने वाले मार्ग पर स्थित है। सूचना मिलने पर जुन्नारदेव पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से वाहन और यात्रियों को निकाला जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button