ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

कुत्ते को मरते दम तक पीटते रहे युवक,बचाने आई महिला से की अभद्रता

जयपुर | राजस्थान में एक बार फिर अमानवीय घटना देखने को मिली। कुछ दिन पहले बीकानेर में एक ऊंट को लोगों ने पेड़ से बांधकर पीट पीटकर मार दिया था। वहीं, अब एक बेजुबान कुत्ते की दो युवकों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला जयपुर के सोडाला के सुशीलपुर क्षेत्र का है। इस घटना की एक पशु प्रेमी विनीता सोनी ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में विनीता ने कहा कि सुशीलपुरा चौराहे पर मंगलवार शाम को कुत्ते के चिल्लाने की आवाज आई। उसने बाहर जाकर देखा तो दो युवक कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीट रहे थे।

विनीता ने कुत्ते को बचाने का प्रयास भी किया। विनीता का आरोप है कि उसने उन दोनों युवकों को रोका तो वे बदतमीजी करने लगे। विरोध के बाद भी वो कुत्ते का पीटते रहे। कुछ ही देर में कुत्ते की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। विनीता का कहना कि इसके बाद वो अन्य लोगों की मदद से कुत्ते को पशु चिकित्सालय लेकर गई जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना के वीडियो में स्ट्रीट डॉग को मारने वाले स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।

वहीं,आरोपी दोनों युवक बता रहे हैं कि कुत्ता पागल हो गया था। इस वजह से उसको मारना पड़ा। वहीं, विनीता का कहना है कि कुत्ता पांच साल से इसी कॉलोनी में रह रहा है और उसने आज तक किसी को नहीं काटा। विनीता का आरोप है कि उसने आरोपियों से कहा भी कुत्ता अगर पागल हो गया है तो उसको पीटने के बजाय बांध दो। फिर नगर निगम को सूचना दे दो। इसके बावजूद दोनों ने एक नहीं सुनी और पीट पीटकर कुत्ते की हत्या कर दी। सोडाला पुलिस थाना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुत्ते को मारने के मामले राघव एवं मोंटी नाम के दो लोगों की पहचान की गई है।

 

Related Articles

Back to top button