ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

लखनऊ। महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई ।

लखनऊ। राम चरितमानस पर इन दिनों चल रही बयानबाजियों के बीच बुधवार को माहौल उस वक्त और गरमा गया जब हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान दोनों के समर्थकों के बीच भी मारपीट हुई। दरअसल, गोमतीनगर के एक बड़े होटल में एक न्यूज चैनल की तरफ से कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य का सत्र दोपहर 12 बजे था जबकि महंत राजूदास को दो बजे मौजूद होना था। पुलिस के मुताबिक जब स्वामी प्रसाद मौर्य का इंटरव्यू खत्म हो गया तो वह वहां से जाने लगे। इस बीच राजूदास व अन्य संत भी वहां पहुंच गए। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के दौरान ही राजूदास व स्वामी प्रसाद के बीच हाथापाई हो गई। मौर्य के समर्थक व राजूदास के साथ मौजूद संत भी भिड़ गए। मारपीट होने लगी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों को वहां से हटवाया। बाद में एक वायरल वीडियो में कुछ अराजक तत्व राजूदास को जबरन पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं। उधर, एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो व सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं। वीडियो में दोनों पक्षों से नारेबाजी व एक-दो लोगों के बीच हाथापाई दिख रही है। विस्तार से प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने स्वामी प्रसाद मौर्या को देशद्रोही बताते हुए आरोप लगाया है कि वह (स्वामी प्रसाद) कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं। वहीं, जगद्गुरू परमहंसाचार्य ने कहा कि एक तो स्वामी प्रसाद रामचरित मानस की प्रतियां जलाते हैं दूसरे संतों पर जानलेवा हमले करते हैं, उन पर तत्काल रासुका लगाया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button