ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना। पुलिस पेंशनर्स संघ ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए मुरैना तेहसीलदार को ज्ञापन दिया।

मुरैना। म.प्र.पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष एम.पी.एस.परिहार द्वारा पुलिस पेंशनर्स संघ मुरैना के अध्यक्ष धर्म सिंह सेंगर सहित कुल-१५ पदाधिकारी व सदस्यगण विधिक परामर्शदाता आर.एस. राजौरिया, सचिव महेन्द्र सिंह सिकरवार, सह-उपाध्यक्ष के.पी.शर्मा, संयोजक हलीम खां पठान, समन्वयक श्रीमती मिथलेश तोमर विविध गतिविधि संचालक विनोद मिश्रा एवं सदस्य रंजीत सिंह तोमर, परसराम शर्मा, राधाचरण पाराशर, विजेन्द्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, सुरेश सिंह भदौरिया, रामनाथ घुरैया) ए.बी.रोड समीपस्थ नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन मुरैना पहुॅंचे एवं कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री म.प्र.शासन भोपाल को सम्बोधित पुलिस पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के तारतम्य में ०६सूत्रीय लिखित ज्ञापन-पत्र प्रस्तुत किया, जो कलेक्टर मुरैना के निर्देश पर तहसीलदार मुरैना अजय शर्मा ने समक्ष प्राप्त किया । उपरोक्त ज्ञापन प्रस्तुत करते समय अध्यक्ष धर्म सिंह सेंगर एवं विधिक परामर्शदाता आर.एस.राजौरिया ने माॅंग-ज्ञापन पत्र यथाशीघ्र उल्लेखानुसार सम्प्रेषित करने विषयक आग्रह भी किया और प्रादेशिक पुलिस पेंशनर्स संघ का संक्षिप्तत: सारगर्भित परिचय एवं उद्देश्यों के बारे में भी अवगत कराया । मौके पर समक्ष उपस्थित कार्यालय के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, लोकसेवक एवं आम नागरिक प्रदेश स्तर पर सुगठित पुलिस पेंशनर्स संघ की जानकारी लेने हेतु विशेषतया उत्सुक व जिज्ञासु परिलक्षित हुए, जिन्होंने जिला मुरैना संघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अध्यक्ष श्री सेंगर से विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा की, पुलिस जिला विशेष शाखा मुरैना के अधिकारी कर्मचारी भी आसूचना संकलन सूत्र एकत्र करते परिलक्षित हुए । उपरोक्त ज्ञापन प्रस्तुत करने के पश्चात् पुलिस पेंशनर्स रैली विसर्जित की गयी, तत्संबंध में विस्तृत प्रेसनोट मीडिया को भी अभिप्रेषित किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button