ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मुरैना। जिला पंचायत सीईओ की कार्रवाई बत्तोखर के सरपंच और कहारपुर सचिव हटाये गये।

मुरैना। सबलगढ़ जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रतिवेदन पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ग्राम पंचायत बत्तोखर के सरपंच अनिल रावत को पद से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं। विदित हो कि ग्राम पंचायत बत्तोखर के सरपंच को विशेष न्यायाधीश शिप्रा पटेल द्वारा 28 जनवरी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया था। सरपंच के खिलाफ आरोप दंडित होने पर उन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार पहाड़गढ़ ब्लॉक की कहारपुर पंचायत के सचिव श्रीनिवास पुत्र परसराम धाकड़ को न्यायालयीन प्रक्रिया पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने पद से हटा दिया है। यहां बता दें कि ग्राम पंचायत कहारपुरा के सचिव श्रीनिवास धाकड़ पर जौरा के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध पाते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया था। इसलिए उन्हें पद से हटाया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button