ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

उड़ती फ्लाइट में सिगरेट पीती पकड़ी गई लड़की, 180 यात्रियों की दांव पर लगा दी जान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार की शाम एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई से रांची आ रही फ्लाइट में ऐश्वर्या नामक लड़की विमान में सिगरेट पीते मिली। जिसके बाद लड़की को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या जमशेदपुर की रहने वाली है। वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी। इस दौरान वीडियो भी बना रही थी। वहीं, हवा में उड़ते विमान में धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। विमान के चालक और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी फैल गई।

इसके क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। विमान दरवाजे को बाहर से भी खोलने का बटन रहता है। इसकी जानकारी क्रू मेंबरों को ही रहती है।

क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने हड़बड़ा कर सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी, इससे पहले क्रू मेंबर ने टिशू पेपर के के जरिये सिगरेट और माचिस की तिल्ली को लेकर सुरक्षित रख लिया। एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करते ही इंडिगो एयरलाइंस रांची मैनेजर मोहित आहूजा को घटना की जानकारी दी।

विमान के लैंड करते ही क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए और मामले की थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को जानकारी दी। थाना में इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर ऐश्वर्या के विरुद्ध प्राथमिकी कराई।

मोहित आहूजा ने बताया कि फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। हवा में उड़ रहे विमान में इस तरह की हरकत से यात्रियों सहित विमान में सवार क्रु मेंबर और चालक सभी के जान को खतरा था। साथ ही उन्होंने बताया कि विमान में उच्च जलन सील पेट्रोलियम ईंधन के रूप में विमान में था। इस तरह की लापरवाही बहुत बड़े खतरे को आमंत्रण था। विमान के सेंसर में रेड लाइट जलाकर अलर्ट किया और क्रू मेंबरों की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से बच गई।

टॉयलेट में बना रही थी वीडियो

ऐश्वर्या से थाना में महिला पदाधिकारी ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह मुंबई बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने गई थी और उससे मिलकर इंडिगो के फ्लाइट से रांची लौट रही थी। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर विमान में सवार हुई थी। टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीकर वीडियो बना रही थी। वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और प्रसिद्धि मिलती।

अब, एयरलाइन ऐश्वर्या को रेड कार्ड जारी कर प्रतिबंध लगाएगा। उसे भविष्य में किसी भी एयरलाइन से उसके इस तरह के व्यवहार और हरकत के कारण विमान से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button