ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुरैना में पानी का संकट:बहराई के ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से सिर पर बाल्टी रखकर ढोते हैं पानी

मुरैना चारों तरफ बियावान जंगल, पथरीला गिट्‌टी भरा रास्ता और सिर पर रखी पानी की बाल्टी। एक किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोने की यह दास्तां है मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर पहाड़गढ़ के निचली बहराई गांव की। यहां के लोग आज भी पीने से लेकर नहाने तक के लिए एक किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। गांव के पदम सिंह गुर्जर, मोहन गुर्जर व मीना गुर्जर सिर पर पानी की भरी बाल्टियां रखकर आ रहे थे। एक किलोमीटर दूर से पथरीले रास्ते से आ रहे उन लोगों को रोककर जब पूछा तो उनका अन्दर छिपा दर्द सामने आ गया। उन्होंने कहा कि दूर से सिर पर पानी ढोना अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। मीना गुर्जर ने बताया कि पिछले तीन साल से वह लगातार सिर पर रखकर पानी ला रही है। वहीं पर वह कपड़े धोती हैं। निचली बहराई गांव निचली बहराई गांव गर्मियों में विकराल हो जाती समस्या ऊपर बताया गया हाल दीपावली के दो दिन पहले का है। गर्मियों में वहां पानी की समस्या विकराल हो जाती है। एक तरफ पानी की खपत बढ़ जाती है वहीं दूसरी तरफ मई-जून की तपती गर्मी में एक किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोना एक बड़ी चुनौती बन जाती है, लेकिन वे इस काम को करने को मजबूर हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button