ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का आपत्तिजनक ट्वीट

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं महिला के खिलाफ यह एक तरह का बेहद आपत्तिजनक बयान है। अपने अपमानजनक  बयान के लिए उदित राज माफी मांगें। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद  पूनावाला ने कहा कि केवल ट्वीट करने से यह व्यक्तिगत बयान नहीं चलेगा! कांग्रेस को हमें बताना चाहिए कि वे उदित राज पर कार्रवाई करेंगे या नहीं उनके आदिवासी विरोधी बयान के लिए। मुर्मू जी पर अजय कुमार और अधीर रंजन के बयान के बाद यह तीसरी  आपत्तिजनक टिप्पणी है! यह संयोग नहीं है ! यह है कांग्रेस की मानसिकता।

Related Articles

Back to top button