ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

दुबई जा रहे दो यात्रियों से मेंगलुरु हवाईअड्डे पर जब्त किए गए 2.6 करोड़ रुपए के हीरे 

नई दिल्ली । दुबई की फ्लाइट पर सवार होने का प्रयास कर रहे भटकल के दो यात्रियों अनस और अमर के पास से हीरे बरामद किए गए हैं। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) सूत्रों ने बताया हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मदद से हीरे तब जब्त किए जब वे शनिवार को दुबई के लिए फ्लाइट में सवार होने वाले थे।

डीआरआई ने मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से 2.6 करोड़ रुपए मूल्य के हीरे के टुकड़े जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीआरआई सूत्रों ने बताया एजेंसी के अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मदद से भटकल के दो यात्रियों अनस और अमर से उस वक्त हीरे जब्त किए जब शनिवार को वे दुबई के लिए उड़ान में सवार होने वाले थे। एक गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने आव्रजन काउंटर पर सघन जांच के दौरान यात्रियों में से एक के जूते में छिपे हुए हीरे के टुकड़ों के दो पैकेट बरामद किए हैं। सूत्रों ने कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को आगे की जांच के लिए डीआरआई अधिकारियों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button