ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात कुर्सी बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं रविवार देर रात मोतीनगर इलाके स्थित जींस फैक्टरी में लगी आग पर 16 घंटे बाद काबू पाया जा सका।

मोती नगर के कर्मपुरा इलाके में रविवार देर रात जींस की फैक्टरी और आउटलेट में आग लग गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां को मौके पर पहुंचीं। करीब 16 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल दमकल की 8 गाड़ियां कुलिंग का काम कर रही है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। कर्मपुरा के ए ब्लॉक में जींस की फैक्टरी है। फैक्टरी के साथ ही आउटलेट भी हैं। रविवार रात करीब पौन 12 बजे फैक्टरी के भूतल पर अचानक आग लग गई। रात में फैक्टरी में एक सुरक्षा कर्मी तैनात रहता है।

फैक्टरी के सामने भी कई फैक्टरियां हैं। वहां काम करने वाले मजदूरों ने रात में फैक्टरी से आग की लपटें और धुंआ निकलता देखा। उनलोगों ने तुरंत फैक्टरी मालिक को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दे दी।

 

Related Articles

Back to top button