ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

धीरेंद्र शास्त्री चमत्कारी है, उनमें शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते: मौर्य

सोनभद्र । रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज कसते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री इतने ही चमत्कारी है, उनमें शक्ति है तो चीन को भस्म क्यों नहीं कर देते। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य सोनभद्र के मऊकलां में बुद्ध महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही थी। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ दिन पहले रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद हिंदू संगठनों और कई राजनीतिक पार्टियों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी बीच अब उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करते हुए एक और बयान दिया है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि ऐसे बाबा कसाई और आतंकवादी हैं। ये लोग केवल शूद्रों का गर्दन काटने, नाक, कान काटने, हाथ पैर काटने वालों को 51 लाख रुपए देने की बात करते है। गरीबों का पैसा बटोर कर मौज कर रहे है। इनके अदंर कोई ताकत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म काटने और पीटने की बात नहीं करता, लेकिन इन बाबाओ का अगर यही हाल रहा तो जल्द लोग उन्हें चढ़ावा देना भी बंद कर देंगे। मौर्य के बयान पर गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिस पर मौर्य ने उन्हें दुधमुंहा बच्चा बताया है। उन्होंने कहा कि वे रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं। उसमे मौजूद कुछ चौपाइयों का विरोध है, जिसमें वह संशोधन चाहते हैं। इसी दौरान उन्होंने यूपी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की भी बात की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छलावा है, इससे पहले यूए इन्वेस्टर्स समिट का क्या हुआ, कुछ भी जमीन पर नहीं आया। यहां आज भी लोग बेरोजगार है और महंगाई भी अपनी चरम सीमा पर है।

Related Articles

Back to top button