ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

 जंगल में पेड़ पर लटकती मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर के कोनी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जंगल में गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की पेड़ पर लटकते लाश मिली। वह कोरबा जिले के रहने वाली थी और कॉलेज परिसर में ही स्थित सरकारी हॉस्टल में रहती थी। दो दिनों से गायब थी।

पुलिस ने प्रांरभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है। फोरेसिंक एक्सपर्ट जांच कर रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोरबा जिले के ग्राम बलगी निवासी स्वाति साहू पिता रामपाल साहू (19)कोनी स्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी) में माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली तो लौटकर नहीं आई। शाम 5.30 बजे तक कमरे में नहीं आई। अटेंडेंस हुआ तो गायब थी।

हॉस्टल प्रबंधन ने एक घंटे बाद उसके परिजनों को फोन से सूचना दी तो पिता, जीजा व बहन कोनी पहुंचे। उन्होंने फोन लगाया। घंटे बजी पर रिसीव नहीं हुआ। उसकी इधर उधर खोजबीन की गई। नहीं मिली तो उन्होंने कोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पतासाजी जारी थी। इस बीच शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी। कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था। नीचे उसका बैग पड़ा था। इसमें उसका मोबाइल मिला।

स्वाति ने 9 फरवरी की सुबह अपने पिता से 11 बजे फोन पर बात की तब वह नॉर्मल थी। पिता के अनुसार वह हमेशा की तरह सामान्य बातचीत कर रही थी। इधर स्वाति के रूम मेट के अनुसार दो दिन बाद सेकेंड सेमेस्टर का एक्जाम था। इसकी वजह से वह तनाव में थी। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे वह अपने रूममेट को फोन की थी। यह उसका आखिरी कॉल था। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button