ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो बच्चे समेत चार घायल

ग्रेटर नोएडा : रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने हरियाणा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में घायल तीन माह की बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बुलंदशहर के गांव ओलीना निवासी लोकेश परिवार के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। शनिवार को लोकेश पत्नी रेशम, 6 साल की बच्ची चंचल और 3 माह की मासूम बच्ची हितिका के साथ बाइक से अपने गांव औलिया के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक से यमुना एक्सप्रेस-वे के रबूपुरा-भाईपूर मार्ग पर खेड़ा मोहनदाबाद गांव के नजदीक पहुंचे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में लोकेश, पत्नी रेशम, बेटी चंचल (6) और तीन माह की हितिका घायल हो गए। घायलों को झाझर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दी गई।

 

Related Articles

Back to top button