ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

दिल्ली पुलिस धोखाधड़ी करने वाले फोन नंबरों की ऐसे करेगी पहचान

दिल्ली | राजधानी वासियों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस मोबाइल नंबर सत्यापित करने वाले प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर से समझौता करने जा रही है।इसकी मदद से लोग ट्रूकॉलर के जरिये धोखाधड़ी करने वाले मोबाइल और फोन नंबरों की पहचान कर सकेंगे।जिन नंबरों से धोखाधड़ी हो चुकी है या  संदिग्ध हैं, ट्रूकॉलर उनकी पहचान कराएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ संयुक्त जागरूकता अभियान चलाने के अलावा ट्रूकॉलर सत्यापित अधिकारियों के नंबर के साथ फोटो भी दिखाएगा।

ऐसे में धोखाधड़ी की संभावनाएं बहुत कम हो जाएंगी। इसको लेकर ट्रूकॉलर के पाठ्यक्रम पर आधारित साइबर सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी प्रसारित किए जाएंगे।दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान ट्रूकॉलर ने ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसंटेटर्स, दवाओं और इलाज जुड़े दूसरे उपकरणों के बेचने के नाम पर ठगी करने वालों की पहचान उजागर करने में खूब मदद की।ऐसे नंबरों को स्पैम के रूप में प्रदर्शित किया गया। इनसे न सिर्फ लोग सतर्क हुए बल्कि लोग धोखाधड़ी से भी बचें। इस समझौते के तहत ट्रूकॉलर दिल्ली पुलिस के अलावा महत्वपूर्ण लोगों के नंबरों को सत्यापित करेगा।

Related Articles

Back to top button