ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। सिद्धार्थ और कियारा आज मुंबई में अपना दूसरा रिसेप्शन दे रहे हैं। इससे पहले वह दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन दे चुके हैं। आज वह मुंबई में ग्रेट ग्रैंड दे रहे हैं, जो फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में हो रहा है। इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। अब नवविवाहित जोड़े की भी कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

आज मुंबई के सेंट रेजिस होटल में कियारा और सिद्धार्थ का रिसेप्शन चल रहा है। इस बीच रिसेप्शन से दोनों की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं, जो आते ही जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी रिसेप्शन में बेहद ही हॉट लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। इस दौरान कियारा बेहद हॉट नजर आ रही हैं।कियारा ने ब्लैक एंड व्हाइट सिल्क ड्रेस के साथ ग्रीन डायमंड नेकलेस पहना है, जिसमें वह बला की खूबसूरत नजर आईं।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक शिमरी कोट पहने नजर आए।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में फिल्मी जगत से लेकर उद्योग जगत के कई बड़े सितारे नजर आए। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा मेहमानों का स्वागत करते दिखे। इस पार्टी में काजोल और अजय देवगन भी पहुंचे, जिन्होंने कपल को गले लगाकर शादी की बधाई दी। काजोल ने शिमरी सिल्वर कलर की साड़ी पहनी थी और अजय देवगन ग्रे कलर का सूट पहने नजर आए।

रिसेप्शन पार्टी में कियारा आडवाणी के साथ उनकी मां भी नजर आईं। कियारा की मां बेहद ही साधारण लुक में नजर आईं, लेकिन वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं।वहीं, कियारा की बहन इशिता आडवाणी भी पार्टी में पहुंचीं। इशिता आडवाणी लाल कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं।रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे, जो ब्लैक सूट में हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान सभी की निगाहें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर ही टिकी रहीं। दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ही साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button