ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कड़ाके की ठंड के चलते धर्मशाला की बजाए इंदौर में खेला जाएगा।

दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज के तहत धर्मशाला के क्रिकेट मैदान में खेला जाने वाले तीसरा टेस्ट में मैच अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. यह टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च तक धर्मलशाला में खेला जाना था, जो अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर तीसरे टेस्ट मैच के वेन्यू शिफ्ट होने की जानकारी दी. बीसीसीआई ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में आउटफील्ड में पर्याप्त घास के घनत्व की कमी के के कारण वेन्यू को बदलना पड़ रहा है. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि 1 से 5 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में अभी तक एक टेस्ट मैच खेला गया है. साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस ग्राउंड पर टेस्ट मैच में आमने सामने थीं. हालांकि फरवरी 2022 से यहां कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. तब भारत और श्रीलंका की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में भिड़ी थीं. गौरतलब है कि 4 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कंगारुओं को पारी और 132 रन से हराया था. सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा, जबकि तीसरा टेस्ट अब इंदौर में 1 मार्च से खेला जाएगा. चौथा और आखिरी टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button