ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

बंधी हुई राखी को कहीं भी उतारकर रख देने से लगता है दोष जानें नियम

सनातन धर्म में हर त्योहार को काफी महत्व दिया गया है। हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को रक्षा करने का वचन देते हैं। कई बार भाई इस राखी को उतारकर रख देते हैं। शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों पर दोष लगता है। आइए, जानें राखी से जुड़े वे नियम।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राखी बांधने से लेकर उतारने तक के कुछ नियम हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है। इसी कारण राखी उतारने को लेकर भी नियम बताए गए हैं।

इन नियमों का करें पालन

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर प्रेम के साथ राखी बांधती हैं। इससे दोनों का रिश्ता मजबूत होता है। ऐसे में भाई इस बात का ध्यान रखें कि राखी उतारकर इधर-उधर न रखें। इससे रिश्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। राखी को कभी भी फेंके नहीं।

इस तरह रखें राखी

राखी खुलने के बाद पुरानी उसे लाल रंग के कपड़े में रख लें। इसे उतारकर ऐसी जगह रखें, जहां पर भाई-बहनों का सामान रखा हो। इसके बाद अगले साल बहन से राखी बंधवाने के बाद पुरानी राखी को जल में प्रवाहित कर दें। इससे भाई-बहनों का रिश्ता मजबूत होता है।

टूटी हुई राखी

कई बार हाथ में बंधी हुई राखी टूट जाती है और भाई भी उसे उतारकर फेंक देते हैं। इस तरह की राखी को नहीं फेंकना चाहिए। शास्त्रों में इसे अशुभ माना गया है। टूटी हुई राखी को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। किसी पेड़ की जड़ में भी आप इसे रख सकते हैं। ऐसा करते समय 1 रुपये का सिक्का जरूर रखें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button