ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

पत्‍थर से सिर कुचलकर युवक की हत्‍या

सागर। राजधानी के मोतीनगर थाना क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर रोड पर ठाकुर बाबा के मंदिर के पास शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने पत्‍थर से सिर कुचलकर उसकी हत्‍या की और फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ठाकुर बाबा मंदिर के पास से गुजरने वाले लोगों ने खाली प्लाट में एक शख्स की लाश को देखा। उन्‍होंने सुबह तकरीबन आठ बजे इसकी सूचना मोतीनगर थाना पुलिस को दी। इसके तत्काल बाद ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्वप्रथम घटनास्थल को सीज किया और तफ्तीश शुरू की। मौके पर जांच के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है जो कि गरीब वर्ग का दिखाई देता है। सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रही है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार शराबखोरी के चलते हत्या होना प्रतीत हो रहा है। मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि सूचना के बाद मृतक के शव का पंचनामा बनाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button