ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

विदेशी मेहमानों ने गांव में प्रचलित देसी आटा चक्की पर आजमाए हाथ, पीसा गेहूं

छिंदवाड़ा। पारंपरिक देसी आटा चक्कियां अब भले ही हमारे घरों में प्रचलन में न हों, लेकिन इनसे पीसे अन्‍न की बात ही निराली होती थी। एक जमाना था जब गांव हो या शहर सब जगह आटा पीसने के लिए हाथ की बनी चक्कियों का उपयोग किया जाता था। हालांकि ग्रामीण घरों में कहीं-कहीं अब भी ऐसी चक्‍कियां देखने को मिल जाती हैं। पर्यटन विकास के लिए जुटे स्थानीय विनोद एम. नागवंशी ने बताया कि तामिया के सावरवानी होम स्टे काटेज में आए दो विदेशी मेहमानों ने यहां के घरों में प्रचलित देसी आटा चक्की को घुमाने का रोमांच अनुभूत किया। उन्‍होंने अपने हाथों से चक्‍की चलाते हुए गेहूं पीसकर देखा और इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। बाद में इसी देसी चक्की के आटे से मिट्टी के चूल्हे में पकी हुई रोटियों का स्वाद चखा। आपको बता दें कि ये चक्की दो सपाट, गोल पीसने वाले पत्थरों से बनी होती है, जिन्हें एक के ऊपर एक रखा जाता है। यह हमारे प्राचीन घरों में एक कोने में रखी होती थी, जिसमें गेहूं, मक्का, चना और बाजरा जैसे अनाज को हर दिन ताजा पीसा जाता था और परिवार की सभी महिलाएं इस दैनिक अनुष्ठान में भाग लेती थी, गाना गाती हुए धीमे-धीमे अनाज पीसती जाती थी और इस तरह से तैयार हुए आटे से वे शाम को मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी जलाकर और एक मटके की खोपड़ी जिसे खपरी भी कहते है, से स्वस्थ रोटियां पकाकर परिजनों को परोसती थी। ग्रामीण इलाकों में ये आज भी देखने को मिलती हैं इन चक्कियों में चुन्नी, बेसन, दलिया, आटा और दालें बनाई जाती है। घर में प्रसंस्कृत दालें बिना पॉलिश की होती हैं हालांकि बिना पालिश की हुई दालें अब बाजार में प्रीमियम कीमत पर आसानी से उपलब्ध हैं, इन्हें केवल मशीनों द्वारा संसाधित किया जाता है, इनसे बने दलिया और चुन्नी पौष्टिक प्रदान करते हैं। घर में दादी मां प्रसव को आसान बनाने के लिए अक्सर गर्भवती महिलाओं को चक्की चलाने की सलाह देती थी। चक्की चालानासन योग का एक हिस्सा है जो रीढ़ की सेहत में सुधार करता है और पीठ दर्द को कम करता है। यह पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है यह जिम जाने का एक अच्छा विकल्प है।

 

Related Articles

Back to top button