ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना। भात देकर मुरैना लौट रहे बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत।

मुरैना। अंबाह-मुरैना मार्ग पर पायका पुरा में हाईवे पर तेज गति से जा रही लोडिंग वाहन ने बुधवार-गुरुवार की रात 1 बजे बाइक सवार दो लोगाें को पीछे से टक्कर मार दी जिससे रामप्रकाश प्रजापति नामक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा युवक हरीदास प्रजापति गंभीर घायल हो गया। हरीदास को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुरैना के न्यू आमपुरा में रहने वाला रामप्रकाश 55 पुत्र रामसहाय प्रजापति बुधवार को अपनी बहन रामबाई की बच्चे की शादी में भात देने अंबाह गए। भात के कार्यक्रम के बाद रामप्रकाश, अपने मोहल्ले में रहने वाले हरीदास प्रजापति 25 साल की बाइक पर सवार होकर रात 1 बजे अंबाह से मुरैना आ रहे थे। घटनास्थल पायका पुरा में पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन ने रामप्रकाश की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह हाईवे पर जा गिरा। सिर में चोट आने से रामप्रकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे हरीदास प्रजापति के सिर व पसुलियों में चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिमनी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ सदोष मानववध का मुकदमा कायम किया है। मृतक रामप्रकाश पेशे से मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहे थे। हरीदास दिल्ली में जॉब करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button