ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

दतिया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में 51 करोड़ रूपये के संस्कृत विद्यालय का किया शिलान्यास विकास यात्रा में हितग्राही हो रहे हैं लाभान्वित।

दतिया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विकास यात्रा के दौरान दतिया जिले के विभिन्न गाँव में पहुँच कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर रहे हैं। यात्रा के दौरान गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बुधवार को दतिया में 51 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले शासकीय आदर्श आवासीय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया एजुकेशन हब बन रहा है। यहाँ के छात्रों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये आला संस्थान निर्मित किये जा रहे हैं। अब दतिया और आसपास के लोगों को संस्कृत की बेहतर पढ़ाई के लिये एक बेहतरीन संस्थान की सौगात मिलने जा रही है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने गाँवों में बुजुर्गों को सम्मानित किया। उन्होंने विकास यात्रा में विभिन्न ग्रामों में 134 लाख रूपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 91 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button