ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

आलोट में कांग्रेस विधायक पर खाद लूट का केस दर्ज करवाने वाले वेयर हाउस मैनेजर ने की खुदकुशी

रतलाम। चर्चित खाद लूट कांड में विधायक मनोज चावला व अन्य के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने वाला फरियादी मध्य प्रदेश विपणन संघ का गोदाम संचालक भगतराम यदु अपने आफिस में फांसी पर लटका मिला। उसके फांसी के फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चला है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कारण पता चल पाएगा। उल्लेखनीय है कि 10 नवम्बर 2022 को सर्वर की समस्या होने से किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पाया था। कई किसान गोदाम पर कतार लगाकर खाद मिलने के इंतजार में खड़े थे। जानकारी मिलने पर विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादोन आदि गोदाम पहुंचे थे। विधायक व गोदाम कर्मचारियों के बीच खाद वितरण को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विधायक ने किसानों से खाद ले जाने का कहा था। कई किसान खाद की बोरियां ले जाने लगे थे। पुलिस ने पहुंच कर स्थिति संभाली थी। कुछ समय बाद स्टाक मिलाने पर 28 बोरियां कम पाई गई थी। इसे लेकर गोदाम संचालक 53 वर्षीय भगतराम यदु ने विधायक व अन्य के खिलाफ खाद लूट की एफआईआर कराई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसी दिन कांग्रेस नेता जादोन को गिरफ्तार कर लिया था। दो माह बाद विधायक ने इंदौर न्यायालय में सरेंडर किया था। वहीं दी अन्य आरोपितों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है। चारों आरोपित जेल में हैं।

रात में घर नहीं पहुंचा, पत्नी ने देखा

गोदाम संचालक भगतराम सोमवार को ड्यूटी गया था, लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह पत्नी तलाश करते हुए उनके आफिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांका तो भगतराम फंदे पर लटका दिखा। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button