ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

रेलवे में 10वीं पास उम्मीदवार के लिए निकली भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, जल्द करें आवेदन

Railway Recruitment 2022: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे में 2,521 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indanrailways.gov.in पर जाकर 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे द्वारा निकली गई बम्पर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता
न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है।
आयु की गणना का आधार 1 मई, 2022 रखा गया है। रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट दी गई है।
मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indanrailways.gov.in पर क्लिक करें।
2. वेबसाइट के होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद के लिंक पर Latest Recruitment के ऑप्शन पर जाएं।
4. अगले पेज पर Regration के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
5.अब अप्लीकेशन फॉर्म भरें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

Related Articles

Back to top button