ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

जबलपुर पुलिस कंट्रोल रुम में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की मौत..!

जबलपुर एमपी के जबलपुर स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अनिल मसराम देर शाम अचानक गिरकर बेहोश हो गया. अनिल को गिरते देख कंट्रोल रुम में पदस्थ अधिकारी व कर्मचारियों ने उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधान आरक्षक अनिल मसराम की हार्ट अटैक से मौत हुई है.बताया गया है कि पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिल मसराम की पुलिस कंट्रोल रुम में रिजर्व पुलिस बल में ड्यूटी लगाई गई थी. अनिल रोज की तरह समय पर ड्यूटी पर पहुंच गया. अनिल की देर शाम तबियत बिगड़ी और वह गिरकर बेहोश हो गया. अनिल को बेहोश होते देख कंट्रोल रुम में पदस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों में अफरातफरी मच गई. अनिल को उठाकर तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया. अनिल की मौत की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस ने शव को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर आज पोस्टमार्टम किया गया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button