ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों को दी नई सुविधा, अब व्हाट्सएप के जरिये ट्रेन में मंगा सकेंगे मनपसंद खाना।

दिल्ली। ट्रेनों में मिलने वाला खाना अक्सर यात्रियों को पसंद नहीं आता, ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अपनी मनपसंद का खाना मंगवाने के लिए एक और विकल्प दे दिया है. यात्री अब वॉट्सऐप के जरिए भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे. इसके लिए भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी ने एक नई सुविधा शुरू करते हुए इसके लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 भी जारी कर दिया है. गौरतलब है कि ट्रेनों में अभी तक आईआरसीटीसी ई कैटरिंग के जरिए खाना बुक किया जा सकता था. इसमें केवल बुक करने की सुविधा थी, यह वन-वे ही होता था, यानी आप विकल्प नहीं होता था या आप कोई सुझाव देना चाहते थे, तो उसकी भी कोई व्यवस्था नहीं थी. यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने चैटबोट शुरू की है, जिसके माध्यम से यात्री खाना बुक कर सकेंगे. यात्रियों द्वारा दिए गए सुझाव और फीडबैक को दूसरी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा. इसमें यात्री मनपसंद के रेस्त्रां से खाना मंगा सकते हैं. यानी इसमें रेस्त्रां के विकल्प दिए गए हैं. मौजूदा समय आईआरसीटीसी ई कैटेरिंग के जरिए 50000 मील प्रति दिन खाने की सप्लाई कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button