ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

महू के किशनगंज थाने में 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या की

इंदौर ।   इंदौर के पास महू के किशनगंज थाने में कांग्रेस नेता के 6 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या की। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित 18-19 साल के हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम पिगडंबर के कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान के छोटे बेटे हरशु की हत्या कर दी गई। आरोपितों ने बेटे के ऐवज में चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। हरषु के पिता का खदान का काम है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने ही अपहरण किया था। पुलिस के अनुसार, हरषु का रविवार शाम करीब छह बजे घर के पास से अपहरण हुआ था। पुलिस को बलवाड़ा के पास बाई ग्राम में बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने जब छानबिन शुरू की तो उसे रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मिले, जिसमें वह जाता हुआ दिखाई दे रहा था। साथ ही पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले थे। खरगोन और किशनगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपहरणकर्ताओं को जानकारी लग गई थी कि पुलिस में सूचना मिल चुकी है। इस डर से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के हत्या कर दी। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि रात करीब 10 बजे बच्चे के मुंह में कपड़ा डाल कर नाक बंद कर हत्या की गई है।

Related Articles

Back to top button