ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’, संगठन महामंत्री बोले- एक मौका केजरीवाल को दे दो

भोपाल। प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक इन दिनों भोपाल में हैं। शनिवार को उन्‍होंने एक प्रेसवार्ता आयोजित की, जिसमें उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की जनता चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है। जनता अच्छे विकल्प को चुनेगी। भाजपा व कांग्रेस को प्रदेश में जनता ने पूरा मौका दिया। कांग्रेस तो चुनाव के पहले या बाद में सेट हो जाती है। भाजपा येन-केन-प्रकारेण सरकार बनाना चाहती है। अब हमारी अपील है कि एक मौका केजरीवाल को दे दो। यदि काम न करें तो फिर न देना। उन्‍होंने आगे कहा कि सदस्यता अभियान शुरू कर रहे हैं। जनता मिस काल करके जुड़ सकती है। निकाय चुनाव में जनता ने पार्टी को इंडीकेट कर दिया। संविदा कर्मचारियों को नियमित करने पर विचार करेंगे। जनता चुनाव लड़ेगी और वही जिताएगी। हमारी क्या औकात है। नई कार्यकारिणी डेढ़ से दो माह में घोषित कर देंगे। गांव गांव तक संगठन बनाएंगे। हम उधार लेकर जनता को फ्री देंगे। एलआइसी-अडानी मामले में सरकार को जांच करनी चाहिए। ऐसा न हो, लोग विदेश भाग जाएं। उचित समय पर पार्टी सीएम फेस घोषित करेंगे। निष्पक्ष छवि के हर व्यक्ति के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं।

Related Articles

Back to top button